मोरबी पुल हादसे में दायर हुई 1,262 पन्नों की चार्जशीट, 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गुजरात पुलिस ने 30 अक्टूबर 2022 को हुए मोरबी पुल हादसे में 1,262 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इसमें ओरेवा समूह के एमडी जयसुख पटेल समेत 10 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप दर्ज किया गया है। मामले में 9 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और जयसुख पटेल फरार है जिसके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।