मोरबी ब्रिज हादसे के बाद गुजरात एचसी ने राज्य के सभी पुलों का सर्वे कराने के दिए आदेश
गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार को प्रदेश के सभी पुलों की मौजूदा स्थिति की जांच के लिए सर्वे कराने के आदेश दिए। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सभी पुलों की सूची उनके सर्टिफिकेट रिपोर्ट के साथ देने के लिए कहा है। गौरतलब है, 30 अक्टूबर को मोरबी में ब्रिज टूटने से कम-से-कम 135 लोगों की मौत हुई थी।