मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज़ को दिल्ली में किया गया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनआईए के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी व इंजीनियर शाहनवाज़ उर्फ शफी उज़्ज़मा समेत 3 को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने शाहनवाज़ पर ₹3 लाख का इनाम रखा था और वह पुणे (महाराष्ट्र) के आईएसआईएस केस में वॉन्टेड था। बकौल पुलिस, ये लोग उत्तर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साज़िश रच रहे थे।