ओडिशा में मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में क्योन्झर से विधायक मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुना गया और वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, प्रवाती परिदा और केवी सिंह देव राज्य के उप-मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी की तरफ से केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल हुए।