मोहन बागान ने बेंगलुरु एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर जीता आईएसएल का खिताब
एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरु एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 का खिताब जीत लिया है। एक्स्ट्रा टाइम के बाद फाइनल 2-2 के ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिसमें एटीके मोहन बागान के लिए दिमित्री पेट्राटोस ने 2 गोल दागे जबकि बेंगलुरु एफसी के लिए सुनील छेत्री और रॉय कृष्णा ने 1-1 गोल दागे।