मोहन बागान सुपर जायंट ने अपने नए लोगो का किया आनावरण
फुटबॉल क्लब मोहन बागान सुपर जायंट ने आईएसएल 2023-2024 सीज़न से पहले अपने नए लोगो का आनावरण किया है। सबसे पुराने भारतीय फुटबॉल क्लबों में से एक मोहन बागान ने लोगो में क्लब के स्थापना वर्ष 1889 को अंकित किया है। गौरतलब है, मोहन बागान ने पेनल्टी शूटआउट में बेंगलुरु एफसी को 4-3 से हराकर आईएसएल 2022-23 सीज़न जीता था।