मोहनजोदड़ो में मिले 2,000 साल पुराने तांबे के सिक्के, सामने आईं तस्वीरें
पाकिस्तान में पुरातत्वविदों ने मोहनजोदड़ो में 2,000 साल पुराने सिक्कों का भंडार खोजा है। खोजे गए तांबे के सिक्के कुषाण साम्राज्य के दौर के बताए जा रहे हैं। दशकों तक दफन रहने के कारण सिक्के गोलाकार आकृति में जमा हो गए हैं जिनका वज़न लगभग 5.5 किलोग्राम है। एक अधिकारी के मुताबिक, करीब 1,000 से 1,500 सिक्के मिले हैं।