मोहब्बत की दुकानें खुलीं: कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर राहुल
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर राहुल गांधी ने कहा है, "नफरत का बाज़ार बंद हुआ, मोहब्बत की दुकानें खुल गई हैं।" उन्होंने कहा, "कर्नाटक चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटलिस्ट की ताकत थी...जबकि दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी और शक्ति ने ताकत को हरा दिया। हर राज्य में यही होगा।"