मोहम्मद आमिर ने लाइव टीवी पर पीसीबी की आलोचना करते हुए लगभग दे दी गाली
पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने लाइव टीवी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना करते हुए लगभग गाली दे दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। आमिर गाली पूरी करने से पहले रुके और माफी मांग ली। वीडियो पर एक 'X' यूज़र ने कमेंट किया, "ये कभी प्रोफेशनल नहीं हो सकते।" एक अन्य ने लिखा, "उनकी ज़ुबान फिसल गई।"