मोहम्मद ज़ुबैर को लखीमपुर कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर कोर्ट ने आपत्तिजनक ट्वीट से जुड़े मामले में ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ज़ुबैर को 25 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। ज़ुबैर को सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया गया था। उनकी ज़मानत याचिका पर 13 जुलाई को सुनवाई होगी।