मोहम्मद ज़ुबैर से जुड़े मामलों की जांच के लिए यूपी सरकार ने गठित की एसआईटी
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ दर्ज छह मामलों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया। आईजी प्रीतिंदर सिंह की अध्यक्षता में गठित एसआईटी मामले की जांच करेगी। गौरतलब है कि ज़ुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हाथरस और मुज़फ्फरनगर में मामले दर्ज हैं।