मोहम्मद मुस्तफा को फिलिस्तीन का नया प्रधानमंत्री किया गया नियुक्त

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने मोहम्मद मुस्तफा को फिलिस्तीनी अथॉरिटी के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। अमेरिका से अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर चुके मुस्तफा इज़रायल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक व अन्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह अब्बास के आर्थिक सलाहकार भी रहे हैं। पूर्व फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने फरवरी में पद से इस्तीफा दिया था।

Load More