मोहम्मद शमी की लंदन में हुई हील की सर्जरी, शेयर कीं अस्पताल के बेड से अपनी तस्वीरें
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी की लंदन में हील की सर्जरी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "रिकवरी में कुछ वक्त लगेगा।" गौरतलब है कि चोट के कारण 33-वर्षीय शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से कोई भी प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।