मोहम्मद शमी को लेकर दिल्ली व मुंबई की पुलिस के ट्वीट हुए वायरल
भारत-न्यूज़ीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल के बाद मोहम्मद शमी को लेकर दिल्ली और मुंबई की पुलिस के मज़ाकिया ट्वीट वायरल हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने लिखा, "उम्मीद है कि मुंबई पुलिस आज के (बॉलिंग) अटैक को लेकर शमी के खिलाफ केस दर्ज नहीं करेगी।" मुंबई पुलिस ने जवाब दिया, "आप अनगिनत दिल चुराने का आरोप जोड़ना भूल गए।"