मोहम्मद शमी ने ली टी20 विश्व कप 2022 की भारतीय टीम में चोटिल बुमराह की जगह
भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने मोहम्मद शमी को टी20 विश्व कप-2022 की भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। बीसीसीआई ने बताया कि शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और अभ्यास मैचों से पहले ब्रिस्बेन में टीम के साथ जुड़ेंगे। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर भी बैकअप के तौर पर जल्द ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।