मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन किया दर्ज
त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मैच की पहली पारी में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन दर्ज किया है। 29-वर्षीय सिराज ने 23.4 ओवर में 60 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19.5 ओवर में 73 रन देकर 5 झटके थे।