मोहम्मद सिराज ने 'ब्रोकन हार्ट' इमोजी के साथ शेयर की वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तस्वीर
टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर 'ब्रोकन हार्ट' इमोजी के साथ वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तस्वीर शेयर की है। इससे पहले अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद मोहम्मद सिराज भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।