मोहम्मद सिराज फिर से बने दुनिया के नंबर 1 वनडे गेंदबाज़
भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने गेंदबाज़ों की वनडे रैंकिंग में 2 स्थान की छलांग लगाते हुए फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज दूसरे स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के ऐडम ज़ैम्पा तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव 3 स्थान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।