मोहाली कोर्ट ने पंजाब के बर्खास्त मंत्री विजय सिंगला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मोहाली कोर्ट ने शुक्रवार को 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले कोर्ट ने सिंगला को 27-मई तक पुलिस हिरासत में भेजा था। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त करने के बाद ऐंटी करप्शन ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था।