मोहाली में भारी बारिश से हुए जल भराव के बाद एक सोसायटी से लोगों को नाव से किया गया रेस्क्यू
मोहाली (पंजाब) के डेरा बस्सी में भारी बारिश से हुए जल भराव के चलते एक हाउसिंग सोसायटी में फंसे लोगों को नावों व ट्रैक्टरों के ज़रिए रेस्क्यू किया गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई कारें लगभग पूरी तरह पानी में डूबी दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।