मौका मिला तो अग्निवीर योजना को खत्म कर पहले जैसी भर्ती व्यवस्था करेंगे बहाल: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तब वह अग्निवीर योजना को खत्म कर पहले जैसी भर्ती व्यवस्था लागू करेंगे। अखिलेश ने कहा कि 2024 के चुनाव में सपा के घोषणा पत्र में सबसे पहले इसे ही शामिल किया जाएगा। अखिलेश ने बीजेपी पर गरीबों का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।