मौजूदा भारतीय टीम के खिलाड़ी सलाह नहीं मांगते, उन्हें हमारी ज़रूरत नहीं है: कपिल देव
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा है कि मौजूदा भारतीय टीम के खिलाड़ी कोई सलाह या मदद मांगने के लिए उन्हें फोन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, "कोई ज़बरदस्ती तो है नहीं...ये बच्चे बहुत स्मार्ट हैं। उन्हें हमारे जैसे लोगों की ज़रूरत नहीं है। हम उनसे बेहतर नहीं हैं लेकिन हम उनका बेहतर मार्गदर्शन कर सकते हैं।"