मौजूदा हालात को देखकर लगता है कि पंजाब में आने वाले समय में सरकार बनाएगी बीजेपी: नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि पंजाब में 'मौजूदा हालात' को देखकर लगता है कि बीजेपी आने वाले समय में राज्य में सरकार बनाएगी। उनकी यह टिप्पणी मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट के बाद आई। पंजाब में 'आप' ने 117 में से 92 विधानसभा सीटें जीती थीं।