मौत और हत्या का फर्क मिट गया है: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत पर आरजेडी सांसद मनोज झा
यूपी में गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत पर बिहार से आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा है, "यूपी में...मौत और हत्या का फर्क मिट गया है। यह फर्क मिट जाए तो अराजकता होती है।" वहीं, बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे मामलों पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।"