मौत का कारण गीज़र से गैस लीक होना नहीं: मुंबई में बाथरूम में मृत मिले दंपति को लेकर पुलिस
मुंबई (महाराष्ट्र) के घाटकोपर इलाके में बुधवार को होली खेलकर लौटने के बाद अपने फ्लैट के बाथरूम में मृत मिले एक दंपति के मामले में पुलिस ने कहा है कि मौत का कारण गीज़र से गैस लीक होना नहीं हो सकता। बकौल पुलिस, मौके पर पहुंचने पर बाथरूम का शावर बंद मिला और गीज़र भी ऑफ था।