मौत के 26 दिन बाद 91% अंकों के साथ 12वीं कक्षा में पास हुई राजस्थान की छात्रा

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में बूंदी की गुंजन नामक मृत छात्रा (साइंस स्ट्रीम) ने 91% अंक हासिल किए हैं। गुंजन की 23 अप्रैल को सड़क हादसे में मौत हो गई थी और 18 मई को परीक्षा परिणाम जारी हुए। छात्रा की मां ने कहा, "उसका (गुंजन) सपना आईपीएस अधिकारी बनने का था...हमेशा पढ़ाई पर ध्यान देती थी।"

Load More