मौत से नहीं डरता: टीटीपी से उन्हें निशाना बनाने की धमकी मिलने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने उग्रवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से मिली धमकी पर कहा है, "मैं मौत से नहीं डरता हूं।" उन्होंने कहा, "टीटीपी ने मेरे देश के बच्चों को मारा है। हम इन दहशतगर्दों से मुकाबला करते रहेंगे।" दरअसल, टीटीपी ने बुधवार को बिलावल समेत पाकिस्तान के कई नेताओं को निशाना बनाने की धमकी दी थी।