मौलाना की अश्लील हरकतों से परेशान होकर नाबालिग बच्चों ने की थी अजमेर में उसकी हत्या
पुलिस ने अजमेर (राजस्थान) में मस्जिद में बीते महीने हुई मौलाना की हत्या का खुलासा कर मस्जिद में रहने वाले 6 नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों को मौलाना अश्लील फिल्में दिखाता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। बकौल पुलिस, बच्चों ने नींद की गोली देने के बाद मौलाना की हत्या की थी।