मौसम विभाग ने 1 से 4 जनवरी तक 5 राज्यों के लिए जारी किया 'कोल्ड डे' अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1-4 जनवरी तक 5 राज्यों के लिए 'कोल्ड डे' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 2-4 जनवरी और हरियाणा में 1-4 जनवरी तक 'कोल्ड डे' रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 1 जनवरी को 'कोल्ड डे' का अलर्ट है।