मौसम विभाग ने आज यूपी के कई ज़िलों में बारिश होने का जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि 14 फरवरी से 15 फरवरी सुबह 8:30 बजे तक लखनऊ, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, अयोध्या, बस्ती, बांदा, चित्रकूट और रायबरेली के एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा आज वाराणसी, गाज़ीपुर और मिर्ज़ापुर समेत पूर्वी यूपी के कई ज़िलों में बारिश हो सकती है।