मौसम विभाग ने जारी की आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले शहरों की सूची
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि देश में आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान उत्तर प्रदेश के उरई में 45.2°C दर्ज हुआ। इसके बाद उत्तर प्रदेश के ही झांसी (44.1°C), मध्य प्रदेश के शिवपुरी (44°C) व दमोह (44°C), हरियाणा के रोहतक (43.6°C), मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ (43.5°C) और राजस्थान के पिलानी (43.3°C) का स्थान रहा।