मौसम विभाग ने जारी की कई राज्यों में गुरुवार को भारी से मूसलाधार बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को उत्तराखंड में भारी से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के लिए आज (गुरुवार) भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।