मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई ज़िलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, नाशिक, पुणे, गोंदिया, गडचिरोली और चंद्रपुर ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के लिए भी मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।