म्यांमार की अपदस्थ नेता सू ची को सैन्य सरकार ने 5 आपराधिक मामलों में किया माफ
म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को देश की सैन्य सरकार ने 5 आपराधिक मामलों में माफ कर दिया है। म्यांमार की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। गौरतलब है, फरवरी 2021 में हुए तख्तापलट के बाद से सू ची को जेल में डाल दिया गया और उन्हें 19 मामलों में दोषी ठहराया गया था।