म्यांमार की जेल में हुई हिंसा में एक कैदी की मौत, 60 से अधिक घायल

यंगून (म्यांमार) की जेल में हुई हिंसा में एक कैदी की मौत हो गई जबकि 60 से अधिक घायल हुए हैं। शनिवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, जेल में गुरुवार रात गार्डों द्वारा एक कैदी का मोबाइल फोन ज़ब्त कर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद हंगामा शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह जेल से करीब 70 कैदी भाग गए थे।

Load More