म्यांमार के उग्रवादी संगठन के 2 सदस्य मणिपुर में गिरफ्तार, एके-47, इंसास व एम-16 राइफल मिलीं
मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने पड़ोसी देश म्यांमार के उग्रवादी संगठन चिन कुकी लिबरेशन आर्मी के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि दोनों के पास से एके-47, इंसास, स्नाइपर व एम-16 राइफलों समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद और 2.5 किलोग्राम अफीम व ₹4.86 लाख मिले हैं।