म्यांमार में 30 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की ज़रूरत: यूएन
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने सोमवार को कहा कि म्यांमार में सेना के तख्तापलट के बाद कोविड-19 और गिरती अर्थव्यवस्था के मद्देनज़र 30 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की ज़रूरत है। उन्होंने आगे कहा कि शांतिपूर्ण समाधान और हिंसा को खत्म किए बिना कष्ट झेल रहे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी ही होगी।