म्यांमार में सुरक्षा के मद्देनज़र भारत ने महावाणिज्य दूतावास से स्टाफ को किया शिफ्ट
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमार में सुरक्षा की 'अनिश्चित और बिगड़ती' स्थिति के बीच वहां भारतीय महावाणिज्य दूतावास के स्टाफ को अस्थाई तौर पर सितवे से यांगून शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "हम म्यांमार, विशेषकर रखाइन राज्य में सुरक्षा स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।"