म्यांमार सेना के हवाई हमले में बच्चों समेत 100 लोगों की हुई मौत
म्यांमार की सेना द्वारा एक गांव पर किए गए हवाई हमले में बच्चों समेत कम-से-कम 100 लोगों की मौत हो गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ये लोग सैन्य शासन के विरोधियों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। म्यांमार में फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से 3,000 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की आशंका है।