म्यूज़िक कंपोज़र व सिंगर इलैयाराजा ने राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ

म्यूज़िक कंपोज़र व सिंगर इलैयाराजा ने सोमवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। दरअसल, केंद्र सरकार ने इलैयाराजा, पूर्व भारतीय धावक पी.टी. उषा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े और स्क्रीनराइटर-डायरेक्टर के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ('बाहुबली' व 'आरआरआर' के लेखक) को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। गौरतलब है, पी.टी. उषा ने 20-जुलाई को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी।

Load More