म्यूज़िक फेस्टिवल में हमास के हमले के दौरान बॉयफ्रेंड के शव के नीचे छिपी थी मॉडल
27 वर्षीय इज़रायली मॉडल नोएम मेज़ल बेन-डेविड ने बताया है कि म्यूज़िक फेस्टिवल पर हमास के हमले के दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड के शव के नीचे छिप गई थीं। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान उन्हें गोली भी मारी गई थी और 2 घंटे तक उन्हें मरे होने का नाटक करना पड़ा था। बकौल नोएम, घटना 7 अक्टूबर की है।