मज़दूर आसान निशाना होते हैं: कुलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता उदित राज
कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों द्वारा 2 प्रवासी मज़दूरों की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि प्रवासी मज़दूर आसान निशाना होते हैं। उदित राज ने कहा, "गृह मंत्रालय उन्हें सुरक्षा देने में असफल है...ये कहते हैं कि आतंकवाद का सफाया हो गया है, लेकिन फिर भी आतंकवाद सिर उठाता रहता है।"