मज़बूत इच्छाशक्ति से कुछ भी मुमकिन है: विकसित भारत यात्रा के लाभार्थियों से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान युवाओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मज़बूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने जो योजनाएं बनाई हैं उसके मुताबिक हम लाभार्थियों को ढूंढ़ते हैं और सामने से जाकर उनको योजनाएं देने का काम करते हैं।"