मज़बूत कंधों पर भारत का भविष्य: राहुल के कंधों पर बैठी बच्ची की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस
कांग्रेस ने बुधवार को अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान पार्टी नेता राहुल गांधी के कंधों पर बैठी बच्ची की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। कांग्रेस ने लिखा, "मज़बूत कंधों पर भारत का सुनहरा भविष्य।" गौरतलब है कि आज (बुधवार) 'भारत जोड़ो यात्रा' का 21वां दिन है और राहुल की 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिन तक चलेगी।