मज़बूत कांग्रेस नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के लिए फायदेमंद होगी: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा, "'भारत जोड़ो यात्रा' से एक मज़बूत कांग्रेस बनकर निकलेगी और वह नितिन गडकरी जी और राजनाथ सिंह के लिए फायदेमंद होगी।" उन्होंने कहा, "इस यात्रा में जो शामिल होना चाहें उनका स्वागत है। चाहे वह नितिन गडकरी हों, राजनाथ सिंह हों, पूर्व उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू हों या पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हों।"