यू आर द बेस्ट, मैं आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं: G7 समिट में पीएम मोदी से मेलोनी
जी7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल है। पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए मेलोनी ने कहा, "हमेशा की तरह...यू आर द बेस्ट (आप सबसे अच्छे हैं)...मैं आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं।" इसके बाद पीएम मोदी उन्हें 'थम्स अप' दिखाते नज़र आ रहे हैं।