ये मुझे यंग कोहली की याद दिलाता हैः बुमराह-कोंस्टास की बहस पर गावस्कर
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच हुई बहस पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बात केवल बल्लेबाज़ी की नहीं बल्कि बर्ताव से माहौल में गर्मी ले आने की है। ये यंग कोहली की याद दिलाता है जो अपने बेबाक अंदाज़ में विपक्ष से अटेंशन खींच लेता था।"