ये सब रोने-धोने के बीच करिश्मा के बच्चों को ट्रस्ट से 6 दिन पहले ₹1,900 करोड़ मिले: प्रिया
दिवंगत कारोबारी संजय कपूर की पत्नी प्रिया के वकील ने दावा किया है कि संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों को 6 दिन पहले फैमिली ट्रस्ट से ₹1,900 करोड़ मिले थे। उन्होंने कहा, "ये सब रोना-धोना चल रहा है...उन्हें और क्या चाहिए?" दरअसल, करिश्मा के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचकर पिता की संपत्ति से हिस्सा मांगा है।