ये हैं दुनिया के अजीब मूवी थिएटर्स, कहीं कब्रिस्तान तो कहीं किले में दिखाई जाती है मूवी
दुनिया के अजीब मूवी थिएटर्स में लंदन के 'द कासल सिनेमा' का नाम आता है जिसमें किले के अंदर फिल्म दिखाई जाती है। इसके अलावा लॉस एंजेलिस के हॉलीवुड फॉरेवर सिमेंट्री सिनेमाघर में कब्रिस्तान में, थाईलैंड के आर्चिपैलागो सिनेमाघर में पानी के बीचों-बीच और न्यूयॉर्क (अमेरिका) में हाफ सिलेंडर शेप में बने 'द कैलिकून थिएटर' में फिल्म देख सकते हैं।