ये हैं दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला CA, 15 साल की उम्र में कर ली थी 12वीं पास
मुरैना (एमपी) की रहने वालीं नंदिनी अग्रवाल के नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 की उम्र में 12वीं पास करने वाली नंदिनी ने 2021 में 19 साल की उम्र में सीए फाइनल की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था।